Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : कलेक्टर, अधिकारियों और कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता के लिए किया श्रमदान

1 min read
The Collector, officers and employees
Text Size:

Harda News : जिले में स्वच्छाता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के तहत हरदा जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं, जो कि आगामी 2 अक्टूबर तक लगातार जारी रहेंगे। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर आदित्य सिंह और अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने स्वच्छता के लिए श्रमदान कर पसीना बहाया। इस अवसर पर कलेक्टर सिंह ने उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को स्वच्छता संबंधी शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्ट्रेट में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों का माल्यार्पण कर सम्मान भी किया।

कलेक्ट्रेट परिसर में बनेगा पेंशनर्स पार्क

कलेक्टर आदित्य सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में बने पुराने पार्क का और अधिक सौंदर्यीकरण कराकर उसे पेंशनर्स पार्क के रूप में विकसित करने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार को दिए। उन्होंने इस पार्क की साफ सफाई कराकर, पार्क में एक्यूप्रेशर टाइल्स का पाथ वे तैयार कराने और यहां आने वाले नागरिकों के बैठने के लिए बेंच लगवाने के निर्देश भी दिए।

पार्क में योगा गतिविधियां भी शुरू होंगी

कलेक्टर सिंह ने जिला आयुष अधिकारी को इस दौरान निर्देश दिए कि कलेक्ट्रेट के पार्क में प्रतिदिन सुबह योगा गतिविधियां शुरू की जाएं। इसके लिए योग प्रशिक्षक की ड्यूटी इस पार्क में सुबह लगाई जाए।

What do you think?