Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर ने नागरिकों की समस्याएं सुनी

2 min read
The collector heard the problems of the citizens
Text Size:

Harda news : कलेक्टर आदित्य सिंह ने जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत के सभाकक्ष में नागरिकों की समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।

जनसुनवाई में ग्राम मगरधा के ग्रामीणों ने कलेक्टर सिंह को आवेदन देकर गांव के वार्ड क्रमांक 7 व 8 में नाली निर्माण का कार्य पूर्ण कराने के संबंध में अनुरोध किया, जिस पर कलेक्टर सिंह ने जनपद पंचायत हरदा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ग्रामीणों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

ग्राम सोनतलाई निवासी ग्रामीणों ने कलेक्टर सिंह को आवेदन देकर बताया कि सोनतलाई के बाजार मोहल्ले में विद्युत ट्रांसफार्मर करीब 3 माह से बंद है, जिस पर कलेक्टर सिंह ने महाप्रबन्धक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी को ग्रामीणों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

ग्राम बिछौला माल निवासी हेमलता मौर्य ने जनसुनवाई में कलेक्टर सिंह को आवेदन देकर नामान्तरण आदेश होने के बाद भी ऑनलाइन रिकार्ड दुरस्त न होने एवं ऋण पुस्तिका प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर कलेक्टर सिंह ने एसडीएम हरदा व तहसीलदार हंडिया को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में हरदा निवासी विद्या ने कलेक्टर सिंह को ग्राम छीपानेर में स्थित उनकी भूमि से अतिक्रमण हटवाने के संबंध आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर सिंह ने तहसीलदार को प्रकरण का निराकरण कराने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में सिराली निवासी शोभाबाई ने कलेक्टर सिंह को बताया कि उसका पुत्र मजदूरी करता था, जिसकी गत दिनों मृत्यु हो गई थी, जिसकी सहायता राशि अभी तक उन्हें प्राप्त नहीं हुई है, जिस पर कलेक्टर सिंह ने श्रम विभाग व जनपद पंचायत खिरकिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

ग्राम जामुखो निवासी ग्रामीणों ने कलेक्टर सिंह को आवेदन देकर बताया कि ग्रामवासियों को लाडली बहना योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिस पर कलेक्टर सिंह ने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग को प्रकरण की जांच कर ग्रामीणों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

What do you think?