Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : जल जीवन मिशन की सभी पेयजल योजनाएं शीघ्रता से पूर्ण करें-कलेक्टर आदित्य सिंह

1 min read
All drinking water schemes of Jal Jeevan Mission will be completed soon
Text Size:

Harda News : जल जीवन मिशन के तहत जिले में संचालित सभी पेयजल योजनाएं शीघ्रता से पूर्ण करें। पूर्ण हो चुकी सभी पेयजल योजनाओं को संबंधित पंचायतों को हस्तांतरित भी करते जायें। यह निर्देश कलेक्टर आदित्य सिंह ने सोमवार शाम को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों व संबंधित निर्माण एजेन्सियों को दिये।

बैठक में उन्होने एक-एक ठेकेदार से व्यक्तिगत चर्चा कर पेयजल योजनाओं के लंबित और पूर्ण कार्यों की जानकारी ली और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर सिंह ने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पवनसुत गुप्ता को निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर इन पेयजल योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करें और जिला पंचायत की सीईओ के साथ समन्वय स्थापित कर पूर्ण हो चुकी पेयजल योजनाओं को पंचायत को हेण्ड ओवर करने के कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करें।

उन्होने निर्देश दिये कि पेयजल योजनाओं में शामिल प्रत्येक घर में स्टेण्ड पोस्ट बनाकर नल कनेक्शन दिया जाए। उन्होने कहा कि पेयजल पाइप लाइन के कारण जो सडक़ें खोदी गई है, उन्हें तत्काल रिपेयर कराएं।

What do you think?