Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने जनसुनवाई में नागरिकों की सुनी समस्याएं निराकरण के दिए आदेश

2 min read
Collector Aditya Singh in public hearing
Text Size:

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम के तहत नागरिकों की समस्याएं सुनी, और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा तथा एसडीएम कुमार शानू देवडिय़ा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

जनसुनवाई में कमताड़ी निवासी सईद खां ने कलेक्टर सिंह को बताया कि नई वाटर कोर्स के पानी से उसके खेत में रिसाव हो रहा है, जिससे उसकी फसल खराब हो रही है, जिस पर कलेक्टर सिंह ने कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग व तहसीलदार खिरकिया को मामले की जांच कर आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में ग्राम फुलड़ी निवासी शंकरलाल ने कलेक्टर सिंह को आवेदन देकर बताया कि वह बीपीएल कार्डधारी गरीब मजदूर है, उसे अभी तक पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, जिस पर कलेक्टर सिंह ने आवेदक पात्रता अनुसार आवास योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिये। ग्राम पाँचा तलाई व कचबैड़ी के किसानों ने कलेक्टर सिंह को आवेदन देकर ग्राम पाचातलाई और कचबैड़ी की विद्युत व्यवस्था को जामली सब स्टेशन से जोडऩे की मांग की, जिस पर उन्होने महाप्रबन्धक विद्युत वितरण कम्पनी को आवेदकों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में कुंज बिहार कॉलोनी निवासी सावित्री जाट ने बताया कि छोटी हरदा स्टेण्ड पर उसकी कृषि भूमि है। फोरलेन हाईवे बनने के बाद उसके खेत की ओर जाने का रास्ता बंद हो गया है, जिस पर कलेक्टर सिंह ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरदा को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

What do you think?