Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने मूंग उपार्जन से जुडें वेयर हाउसों का किया निरीक्षण

1 min read
Collector Aditya Singh informed about the moong procurement
Text Size:

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने जिले के ग्राम सक्तापुर, सुल्तानपुर, खेड़ा, गांगला के वेयर हाउसों का निरीक्षण कर मूंग उपार्जन के लिये की गई व्यवस्थाएं देखी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह ने वेयरहाउसों में विद्युत प्रदाय व्यवस्था नियमित रूप से करने के निर्देश विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों को दिये।

उन्होने इस दौरान उपार्जन केन्द्रों पर तौल कांटों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान कलेक्टर आदित्य सिंह ने किसानों से चर्चा कर उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। ग्राम गांगला में अधिरा वेयर हाउस के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर आदित्य सिंह ने एरोज सीड्स बायोटेक फार्मा प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड हरदा के संस्था प्रमुख को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। ग्राम खेड़ा के वेयर हाउस के निरीक्षण के दौरान उन्होने बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर शाखा प्रबन्धक नंदकिशोर बेदी को निलंबित करने के निर्देश दिये।

What do you think?