Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं, निराकरण के लिए निर्देश

2 min read
Collector Aditya Singh listened in the public hearing
Text Size:

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

जनसुनवाई में रूपीपरेटिया निवासी सुनीता ने कलेक्टर सिंह को आवेदन देकर अनुरोध किया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में उसे आवास दिलाया जाए, जिस पर उन्होने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को आवेदक की पात्रता का परीक्षण कर पात्रता अनुसार योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिये।

हंडिया तहसील के ग्राम रिजगांव निवासी मुकेश सांखला ने कलेक्टर आदित्य सिंह को आवेदन देकर अपनी कृषि भूमि का नामांतरण कराने का अनुरोध किया, जिस पर उन्होने तहसीलदार हंडिया को नामांतरण की कार्यवाही के लिये निर्देश दिये।

रन्हाईकला निवासी गेंदाबाई ने जनसुनवाई में आवेदन देकर बताया कि उसके पति की मृत्यु तालाब में डूबने से हो गई थी, लेकिन अभी तक कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है, जिस पर कलेक्टरआदित्य सिंह ने एसडीएम को पात्रता अनुसार राहत दिलाने के निर्देश दिये।

पिडग़ांव निवासी शांतिबाई कौशल ने कलेक्टर आदित्य सिंह को आवेदन देकर बताया कि उसे पहले वृद्धावस्था पेंशन मिलती थी, पिछले कुछ दिनों से बंद हो गई है, जिस पर उन्होने उप संचालक सामाजिक न्याय को आवेदिका की समस्या हल करने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में दौली बाई निवासी आदमपुर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास दिलाने का आवेदन कलेक्टरआदित्य सिंह को दिया, जिस पर उन्होने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पात्रता का परिक्षण कर आवेदिका को पात्रता अनुसार योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिये।

पिडगांव निवासी बिस्मिल्ला बाई ने कलेक्टर आदित्य सिंह को आवेदन देकर बताया कि उसका बैंक खाता आधार से लिंक न होने से पेंशन बंद हो गई थी, अब खाता आधार से लिंक करा लिया है, अत: पेंशन राशि भुगतान कराई जाये, जिस पर उन्होने उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग को पेंशन भुगतान कराने के निर्देश दिये।

ग्राम भुवनखेड़ी के ग्रामीणों ने भुवनखेड़ी से जिजगांवमाल तक सीमांकन कराकर सडक़ निर्माण का बंद कार्य फिर से शुरू कराने का अनुरोध कलेक्टर आदित्य सिंह से किया, जिस पर उन्होने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री को कार्यवाही के निर्देश दिये।

What do you think?