Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने मूंग उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक किया निरीक्षण

2 min read
Collector Aditya Singh conducted a surprise inspection of moong procurement centers
Text Size:

ग्रामीणों ने प्लेट कांटे के माध्यम से तुलाई का किया अनुरोध

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने गुरूवार सुबह हरदा व टिमरनी क्षेत्र के मूंग उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने ग्राम नीमगांव, गांगला, सुखरास, कुकरावद, कोटल्याखेड़ी, रूपीपरेटिया, पानतलाई, दूधकच्छ के उपार्जन केन्द्रों में जाकर वहां की व्यवस्थाएं देखीं और मूंग तुलाई की गति बढ़ाने और हम्मालों की संख्या में वृद्धि के निर्देश कृषि व सहकारिता विभाग के अधिकारियों को दिये।

उन्होने पटवारी, पंचायत सचिव व ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रात: 8 बजे मूंग उपार्जन केन्द्र पर मूंग की तुलाई शुरू हो जाए, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होने प्रतिदिन सुबह 8 बजे मूंग उपार्जन के फोटो वाट्सएप पर भेजने के निर्देश भी दिये। इस दौरान एसडीएम हरदा कुमार शानु देवडिय़ा, उपसंचालक कृषि संजय यादव, सहायक आयुक्त सहकारिता वासुदेव भदोरिया सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

ग्राम नीमगांव के गुरूकृपा वेयर हाउस में निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने कलेक्टर सिंह से अनुरोध किया कि प्लेट कांटे के माध्यम से तुलाई का कार्य किया जाए ताकि तुलाई में कम समय लगे और अधिक से अधिक किसानों के मूंग की तुलाई हो सके। किसानों ने कहा कि मूंग की तुलाई में अधिक समय लगने से कई बार रात्रि विश्राम वेयर हाउस के बाहर करना पड़ता है, जिससे परेशानी होती है, जिस पर कलेक्टर सिंह ने व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिये।

उन्होने सभी उपार्जन केन्द्रों पर सर्वेयर को निर्देश दिये कि मूंग की गुणवत्ता सुनिश्चित करें। ग्राम सुखरास के प्रेमसुधा वेयर हाउस के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह ने अब तक खरीदी गई मात्रा और अब तक बुक किये गये स्लॉट्स की जानकारी ली। इस दौरान उन्होने किसानों से मूंग उपार्जन के दौरान आ रही समस्याओं के बारे में पूछताछ की।

उन्होने ग्राम कुकरावद के गोमती वेयर हाउस तथा रूपीपरेटिया के शुभ लॉजिस्टिक वेयर हाउस का भी निरीक्षण किया और कहा कि शासन द्वारा निर्धारित गुणवत्ता की मूंग ही खरीदी जाए। ग्राम पानतलाई में किसानों ने कलेक्टर सिंह से वेयरहाउस की व्यवस्थाओं की सराहना की।

What do you think?