Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने सभी से स्वच्छता की अपील की

1 min read
Collector Aditya Singh
Text Size:

Harda News : ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर आदित्य सिंह ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि स्वच्छता ही सेवा अभियान में जुडक़र प्रधानमंत्रीजी के ‘‘स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत’’ के सपने को साकार करने के लिए श्रमदान अवश्य करें।

उन्होने सभी नागरिकों से अपील की है कि अपने घरों और कार्यस्थल के आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें क्योंकि डेंगू मलेरिया जैसी अधिकांश बीमारियां गंदगी के कारण ही होती हैं। स्वच्छ रहकर ही हम स्वस्थ रह सकते है। सभी नागरिक स्वच्छता अभियान की शुरूआत अपने घर से ही करें क्योंकि स्वच्छता की पहली पाठशाला हमारा घर ही होता है। कलेक्टर सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी से सीख लेते हुए स्वच्छता को अपनी दिनचर्या और आदतों में अवश्य शामिल करें।

What do you think?