Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर होगा सामूहिक सूर्य नमस्कार

2 min read
swami vivekananda's birthday
Text Size:

Harda News : स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस 12 जनवरी को प्रतिवर्ष युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। युवा दिवस के मौके पर विद्यालयों, महाविद्यालयों और शिक्षण संस्थाओं में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर हरदा में जिला स्तरीय कार्यक्रम उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान में सुबह 9 बजे से आयोजित होगा।

सामूहिक सूर्य नमस्कार के साथ स्वामी विवेकानंद पर केन्द्रित प्रेरणादायी शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. रघुवंशी ने बताया कि प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थाओं में एक साथ एक संकेत पर सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम होंगे। भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आकाशवाणी के माध्यम से रेडियो पर सीधा प्रसारण होगा।

जिले में कार्यक्रम आयोजन के लिये जिला स्तरीय समिति कलेक्टर आदित्य सिंह की अध्यक्षता में गठित की गई है। समिति में पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला संयोजक अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग, डीपीसी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डाइट के प्राचार्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण को शामिल किया गया है।

सामूहिक सूर्य नमस्कार के दौरान कक्षा 6 वीं से 12 वीं कक्षा तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। सामूहिक सूर्य नमस्कार के लिये कुल 12 मुद्रायें निर्धारित है, जिनमें प्रार्थना मुद्रा, हस्त उत्तानासन, पाद हस्तासन, अश्व संचालनासन, पर्वतासन, अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन, पर्वतासन, अश्व संचालनासन, पादहस्तासन, हस्त उत्तानासन, प्रार्थनामुद्रा की मुद्रा शामिल है। विद्यार्थियों के लिये इस कार्यक्रम में शामिल होना स्वेच्छिक होगा।

What do you think?