Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : 11 से 26 दिसंबर तक ‘मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व’ मनाया जाएगा

2 min read
‘Chief Minister Public Welfare Festival’
Text Size:

Harda News : आगामी 11 दिसंबर से मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान प्रारंभ होगा, जो कि 26 जनवरी तक जारी रहेगा ।इस अभियान के दौरान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। रविवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अभियान की तैयारियों के संबंध में निर्देश दिए ।

उन्होंने बताया कि 11 से 26 दिसंबर के बीच प्रदेश भर में ष्जनकल्याण पर्वष् मनाया जाएगा। वीडियो कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि सभी जिलों में 11 दिसंबर से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में दल गठित कर शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को चिन्हित करने के लिए आवेदन प्राप्त करने का कार्य प्रारंभ किया जाए । इस दौरान शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में शिविर आयोजित किए जाएं, जिनमें प्राप्त आवेदनो की पात्रता का परीक्षण करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को उसकी पात्रता के अनुसार शासकीय योजनाओं का लाभ देने का कार्य किया जाए।

उन्होंने कहा कि जनकल्याण अभियान में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों को आगामी 26 जनवरी के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम मे सम्मानित किया जाए। इस दौरान बताया गया कि जनकल्याण पर्व के दौरान नर्मदापुरम संभाग के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव बैतूल में 19 दिसंबर को आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय कार्यक्रम में करेंगे।

हरदा कलेक्ट्रेट के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह,  जिला पंचायत उपाध्यक्ष  दर्शन सिंह गहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया, सिराली नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती अनीता अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय और डिप्टी कलेक्टर संजीव नागू सहित अन्य अधिकारी व जन प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

What do you think?