Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 21 फरवरी को विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि करेंगे ट्रांसफर

1 min read
Text Size:

Harda News : मध्यप्रदेश शासन अपने राज्य के प्रतिभाशाली विद्यार्थीयों को हमेशा प्रोत्साहन करती आई है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा वर्ष 2023-24 में कक्षा 12 में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक से उत्तीर्ण होने वाले 89 हजार 710 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से 224 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की जायेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार 21 फरवरी को मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा वर्ष 2023-24 में कक्षा 12 में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक से उत्तीर्ण होने वाले 89 हजार 710 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से 224 करोड़ रूपये की राशि अंतरित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक प्रतिभाशाली विद्यार्थी को 25 हजार रुपये की राशि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लैपटॉप खरीदने के लिये दी जाती है। यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम प्रात: 10:30 बजे भोपाल के आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा।

What do you think?