Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायक शाह के निवास पर पहुंचकर परिवारजनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की

2 min read
Chief Minister Dr. Yadav congratulated MLA Shah.
Text Size:

Harda News : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संक्षिप्त प्रवास के दौरान ग्राम खुदिया में प्रदेश के अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग के मंत्री विजय शाह, टिमरनी के पूर्व विधायक संजय शाह और टिमरनी विधायक अभिजीत शाह और अन्य परिवारजनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री डॉ. विजय शाह और टिमरनी के पूर्व विधायक संजय शाह के बड़े भाई अजय शाह का निधन शुक्रवार 30 अगस्त को हो गया था।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा जिले के ग्राम खुदिया में टिमरनी विधायक अभिजीत शाह के निवास पर पहुँचकर उनके पिता स्वर्गीय अजय शाह के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। इस दौरान हरदा विधायक आर. के. दोगने, पूर्व मंत्री कमल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लगाया आम का पौधा
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने खुदिया में संक्षिप्त प्रवास के दौरान टिमरनी विधायक अभिजीत शाह के निवास परिसर में प्रदेश के अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री कुंवर डॉ. विजय शाह और पूर्व मंत्री कमल पटेल के साथ आम का पौधा भी लगाया।

 

What do you think?