Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबल के हितग्राहियों को 2.10 करोड़ की सौगात

2 min read
Chief Minister Dr. Yadav
Text Size:

Harda News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में संबल योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता के 10 हजार 236 प्रकरणों में श्रमिकों के परिवारों को 225 करोड़ रुपए की सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। इस दौरान जिले के 92 हितग्राहियों के उत्तराधिकारियों को स्वीकृत राशि 2.10 करोड़ रूपये अंतरित की गई। इनमें जनपद पंचायत हरदा के सामान्य मृत्यु के 22 प्रकरण तथा दुर्घटना मृत्यु के 4 प्रकरण शामिल है।

इसी प्रकार जनपद पंचायत खिरकिया के सामान्य मृत्यु के 17 व दुर्घटना मृत्यु का 1, जनपद पंचायत टिमरनी के सामान्य मृत्यु के 24 व दुर्घटना मृत्यु के 6 प्रकरण, नगर पालिका परिषद हरदा के सामान्य मृत्यु के 7 व दुर्घटना मृत्यु का 1 प्रकरण, नगर परिषद खिरकिया के सामान्य मृत्यु के 6 व दुर्घटना मृत्यु के 1 प्रकरण शामिल है। इसके अलावा नगर परिषद टिमरनी के सामान्य मृत्यु के 2 व नगर परिषद सिराली का सामान्य मृत्यु का 1 प्रकरण शामिल है। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया।

उल्लेखनीय है कि संबल योजना प्रदेश में असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। इसमें अनुग्रह सहायता योजना में दुघर्टना में मृत्यु होने पर 4 लाख रूपये एवं सामान्य मृत्यु पर 2 लाख रूपये प्रदान किये जाते हैं। इसी प्रकार स्थायी अपंगता पर 2 लाख रूपये एवं आंशिक स्थायी अपंगता पर 1 लाख रूपये तथा अंत्येष्टि सहायता के रूप में 5 हजार रूपये प्रदान किये जाते हैं। संबल योजना में जहां एक ओर महिला श्रमिक को प्रसूति सहायता के रूप में 16 हजार रूपये दिये जाते हैं तो वहीं दूसरी ओर श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत नि:शुल्क शिक्षा भी उपलब्ध करवायी जाती है।

What do you think?