Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 27°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने आंगनबाड़ी व उचित मूल्य की दुकान का किया निरीक्षण

1 min read
inspection of fair price shop
Text Size:

Harda News : मध्यप्रदेश राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार मल्होत्रा ने गुरुवार को टिमरनी विकासखंड के ग्राम बड़वानी में संचालित उचित मूल्य की दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकान में उपलब्ध गेहूं, चावल के स्टॉक को देखा और दुकान में उपस्थित उपभोक्ताओं से चर्चा की। उन्होंने उपभोक्ताओं से गेहूं, चावल, शक्कर व नमक वितरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होने वितरित की जाने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता के संबंध में भी पूछताछ की। इस दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी वासुदेव भदोरिया सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

इस दौरान उचित मूल्य की दुकान संचालक ने बताया कि गांव में नेटवर्क की समस्या रहती है। आयोग के अध्यक्ष मल्होत्रा ने ग्राम केलझिरी स्थित आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से चर्चा कर बच्चों की उपस्थिति और पोषण आहार वितरण के संबंध में जानकारी ली। आयोग के अध्यक्ष मल्होत्रा ने ग्राम रहटगांव स्थित पोषण पुनर्वास केन्द्र का भी निरीक्षण किया तथा वहां भर्ती बच्चों की माताओं से केन्द्र में मिलने वाले पोषण आहार की गुणवत्ता के संबंध में पूछताछ की।

What do you think?