Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : केवट जयंती पर श्रद्धा और समर्पण के साथ मनाया गया आयोजन

1 min read
Devotion and devotion on Kewat Jayanti
Text Size:

Harda News : केवट जयंती के शुभ अवसर पर गुरुवार, 15 मई को कहार समाज के घर-घर में विधिपूर्वक पूजा-पाठ, आरती और भजन-कीर्तन कर जयंती मनाई गई। विशेष आयोजन खेड़ीपुरा स्थित वार्ड क्रमांक 4 में हरणे परिवार द्वारा किया गया। जिसमें प्रेमनारायण हरणे, राजू हरणे, मनीष हरणे, योगेश हरणे, श्याम लाल हरणे सहित समाज के अनेक लोगों ने सहभागिता की। इस अवसर पर रामायण के विशेष पात्र केवट के जीवन और भगवान श्रीराम से उनके पावन संबंध को स्मरण किया गया। राजू हरणे ने बताया कि केवट, जिनका नाम गुहराज निषाद था, ने भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी को गंगा पार करवाया था।

यह प्रसंग श्रीराम के वनवास के प्रारंभ में श्रृंगवेरपुर (प्रयागराज के पास) में घटित हुआ था। श्रीराम ने अपनी वनवास की पहली रात्रि अपने प्रिय मित्र निषादराज के घर विश्राम कर बिताई थी। केवट जयंती वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है, इस अवसर पर भगवान श्रीराम के साथ निषादराज की पूजा और भोग-प्रसाद के साथ किया गया। इस आयोजन के माध्यम से समाज के लोगों ने एकता, श्रद्धा और सेवा की भावना को बल दिया और सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की कामना की।

What do you think?