Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 27°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : शिक्षकों की समस्याओं की सुनवाई हेतु संकुल, ब्लॉक व जिला स्तर पर लगेंगे शिविर

2 min read
Text Size:

Harda News : शिक्षा विभाग में कार्यरत व सेवा निवृत्त शिक्षक संवर्ग के लोक सेवकों की लंबित विभागीय समस्याओं के निराकरण के लिये संकुल स्तर, विकासखण्ड एवं जिला स्तर पर शिविर आयोजित किये जायेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. रघुवंशी ने बताया कि संकुल स्तर पर 22 दिसम्बर को शिविर आयोजित होंगे जबकि विकासखण्ड स्तर पर 29 दिसम्बर को तथा जिला स्तर पर 2 व 3 जनवरी को ये शिविर आयोजित किये जायेंगे।

रघुवंशी ने बताया कि ये शिविर प्रातः 11 बजे से 5 बजे तक आयोजित होंगे। संकुल स्तरीय शिविर में संकुल प्राचार्य अपने अधीनस्थ प्राचार्यो व कर्मचारियों के सहयोग से शिविर का आयोजन कर लोक सेवकों के मूल अभिलेखों से मिलान कर उनकी विभागीय समस्याओं का निराकरण करेंगे। इसी प्रकार विकासखण्ड स्तर पर आयोजित शिविरों में आवेदनों का निराकरण व अन्य व्यवस्थाओं का प्रबन्ध विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा किया जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी रघुवंशी ने बताया कि 2 व 3 जनवरी को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय शिविर में सभी संकुल प्राचार्य व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहकर प्राप्त आवेदनों का निराकरण करेंगे।

उन्होने बताया कि इन शिविरों में क्रमोन्नति अथवा समयमान का लाभ देने संबंधी प्रकरण, वेतन निर्धारण, विभिन्न प्रकार के अवकाश स्वीकृति, लंबित सेवानिवृत्ति स्वत्वों के निराकरण संबंधी लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। इसके साथ ही आगामी 6 माह में सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरण तैयार करने संबंधी कार्यवाही भी की जाएगी।

What do you think?