Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : आयुष्मान आरोग्य केंद्रों पर शिविरों का हुआ आयोजन

1 min read
Camps at Ayushman health centers
Text Size:

Harda News : आयुष विभाग द्वारा आयुष पद्धति से संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्रत्येक माह की 14 तारीख को आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में आयुष्मान आरोग्य केंद्रों पर शिविरों का आयोजन किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि यह शिविर ‘‘महिलाओं के लिए स्वास्थ्य संबंधी आयुष सेवाएं’’ थीम के अनुसार आयोजित किया गया। शिविर में रोगियों का रोग निदान कर नि:शुल्क औषधि वितरण किया गया एवं स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई।

डॉ. वर्मा ने बताया कि आयुष विभाग के अंतर्गत जिले में सात आयुष्मान आरोग्य केंद्र बिच्छापुर, बालागांव, चारखेड़ा, पड़वा, तजपुरा, गहाल और छिदगांव मेल में संचालित है। शासन के निर्देश अनुसार इन आयुष्मान केन्द्रों में नवंबर 2024 से अक्टूबर 2025 तक प्रत्येक माह की 14 तारीख को आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

What do you think?