Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : बच्चों को ओरल इन्फेक्शन से बचाने के लिए चलाया जाऐगा अभियान

2 min read
A campaign will be launched to protect children from oral infections
Text Size:

बच्चों में नियमित टूथ ब्रश करने की आदत विकसित करें-कलेक्टर सिंह

Harda news : कलेक्टर आदित्य सिंह ने स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आदेश दिये कि सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को दांतों व मुँह की सफाई के महत्व के बारे में समझाया जाए और उनमें नियमित टूथ पेस्ट करने की आदत विकसित की जाए।

हरदा जिले के सरकारी स्कूलों में 5 से 10 वर्ष की आयु के बच्चों में दांत साफ करने के लिये टूथ ब्रशिंग की आदत डालने के उद्देश्य से विशेष अभियान अगाज किया जाएगा। इस अभियान की तैयारियों की समीक्षा के लिये आयोजित बैठक में कलेक्टर सिंह ने कहा कि इसके लिये बच्चों को टूथ ब्रश व क्लोराइड युक्त टूथ पेस्ट वितरित किये जाए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिंह ने बताया कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को ओरल हेल्थ किट वितरित की जाएगी और स्कूल समय में मध्यान्ह भोजन के बाद टूथ पेस्ट व टूथ ब्रश का उपयोग करने का अभ्यास कराया जाएगा ताकि उनमें टूथ ब्रशिंग की नियमित आदत विकसित हो सके। इससे बच्चों के बीच दंत क्षय और मसूड़ों की बिमारियों में कमी आएगी।

उन्होने बताया कि जिले में कुल 530 प्राथमिक स्कूलों में 10 वर्ष तक की आयु के लगभग 26523 बच्चे अध्ययनरत है। उन्होने बताया कि शहरी क्षेत्र में दंत चिकित्सक डॉ. पियूष दोगने और निकिता माहेश्वरी इस अभियान की मॉनिटरिंग करेंगे जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 60 सामूदायिक स्वास्थ्य अधिकारी बच्चों में टूथ ब्रशिंग की आदत की मॉनिटरिंग करेंगे।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग संजय त्रिपाठी, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलवंत पटेल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह, डीपीसी जाटव, सभी जनपद पंचायतों के सीईओ, विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे।

 

What do you think?