Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : ग्राम में शिविर का होगा आयोजन कलेक्टर आदित्य सिंह सुनेगे ग्रामीणो की समस्याएं

1 min read
Text Size:

Harda News : जिले के दूरस्थ ग्रामों में निवासरत ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा योजनाओं की जानकारी उन्हें देने के उद्देश्य से कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इन शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण तो किया ही जा रहा है साथ ही ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया जा रहा है ताकि ग्रामीणजन इन योजनाओं के बारे में जान सकें और योजनाओं का लाभ उठाने के लिये आगे आएं। इसी क्रम में 22 नवम्बर को टिमरनी विकासखण्ड के वनग्राम रातामाटी में शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में कलेक्टर आदित्य सिंह भी उपस्थित रहेंगे। शिविर में रातामाटी, बिटिया व जूनापानी के ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जाएंगी। यह शिविर प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर सिंह ने सभी जिला व खण्ड स्तरीय अधिकारियों को इन शिविरों में उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं।

What do you think?