Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : शास. नगरपालिका हाईस्कूल में ब्रांड एंबेसिटर डॉ. गीता पांडे ने स्वच्छता की शपथ दिलाई

3 min read
Brand ambassador Dr. Geeta Pandey administered the cleanliness pledge
Text Size:

Harda news : एक पेड़ माँ के नाम हरदा जिले का स्थापना दिवस के अवसर पर स्कूल स्टॉफ के साथ पौधा लगाकर, पॉलीथिन मुक्त पर्यावरण बनाने हेतु शास. नगरपालिका हाईस्कूल, हरदा में स्वच्छता की ब्रांड एंबेसिटर पैरालीगल वालंटियर डॉ गीता पांडे ने स्वच्छता की शपथ दिलाई, एवं सभी से आग्रह किया कि वे कपड़े की थैली लेकर ही बाजार जाये। पॉलीथिन का उपयोग न करें और बाजार में दुकानदारों से भी अपील करें की वह अपने ग्राहकों को पॉलीथिन की जगह कपड़े या कागज की थैली दें।

घर से किराने का समान लेने जाए तो अपने साथ कपड़े की थैली लेकर निकले ताकि समान खरीदने पर पॉलीथिन का उपयोग नहीं करना पढ़े। आज एक नागरिक जागरूक होगा धीरे-धीरे सभी नागरिक जागरूक होगें और पॉलीथिन का उपयोग बंद हो जाएगा। आओं आज ही से हम शुरूआत करें पॉलीथिन का उपयोग बंद करें जिम्मेदार नागरिक बने और कपड़े की थैली का इस्तेमाल करें। पॉलीथिन का इस्तेमाल न करें।

हमे हमारे हरदा को सुन्दर और स्वच्छ हरदा बनाना है। हरियाली से हरा भरा हो हरदा हमारा प्रकृति की सुन्दरता से हमे हरदा को सजाना है। स्वच्छ प्रकृति हवा का हो वातावरण पक्षियों की चहचाहाट से गुंजे हमारे हरदा का वातावरण। चलों हम मिलकर बनाये ग्रीन हरदा क्लीन हरदा। सॉसे क्यों हो रही है कम, आओं हम पेड़ लगाये हरदा में प्राणवायु बसायें।

प्लास्टिक को हटाना है दुनिया को बचाना है नारो के साथ गीता पांडे ने सभी को पर्यावरण के लिए एक पौधा मां के नाम अपने जन्मदिन पर मां के जन्मदिन पर शादी की सालगिरह पर बेटा के जन्म होने पर बेटी जन्म होने पर एक पौधा मां के नाम जरूर लगाए। हमें पर्यावरण के लिए जागृत करना है, हरदा को स्वच्छ सुन्दर रखना है।

हरदा को स्वच्छ प्रदुषण मुक्त बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। दैनिक भास्कर ने जो कदम ऊठाया है हम सबको उसे आगे बढ़ाना है। प्लास्टिक को हटाना है, भारत को बचाना हे पर्यावरण प्रेमी नर्मदा चल हरित पर्यावरण सोशल ग्रुप की राष्ट्रीय संरक्षक देश के प्रधानमंत्री जी नरेंद्र मोदी जी एक पौधा मां के नाम पौधा लगाकर पर्यावरण की रक्षा करना है।

हमने पृथ्वी को क्या दिया, पृथ्वी ने हमें जीवन दिया हरियाली दी पानी दिया ऑक्सीजन दिया पृथ्वी ने हमें बहुत कुछ दिया हमने पृथ्वी को क्या दिया कटे हुए पेड़ बंजर जमीन और कचरे का ढेर अब वक्त आ गया है हमे पृथ्वी का कर्ज चुकाना है। गीता पांडे ने कहा कि हमें पॉलिथीन मुक्त होना है दैनिक भास्कर ने जो कदम उठाया सराहनीय है सबने उनको बधाई दी उनके कार्य की सराहना की।

कार्यक्रम में डा. गीता पांडे के साथ हाईस्कूल प्राचार्य सुधा दुबे, रेखा चौबे, स्मिता मोरछले, संगीता धनगर, एवं दीपक सोनी उपस्थित थे।

What do you think?