Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : गणतंत्र दिवस पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के ऑडिटोरियम में ‘‘भारत पर्व’’ कार्यक्रम संपन्न

1 min read
On Republic Day in the auditorium of Polytechnic College
Text Size:

Harda News : हरदा गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार रात को हरदा के पॉलिटेक्निक कॉलेज के ऑडिटोरियम में ‘‘भारत पर्व’’ मनाया गया। इस कार्यक्रम में नरसिंहपुर से आये सुमित दुबे एवं उनके दल ने बुन्देली लोकगीत प्रस्तुत किये। इसके अलावा सागर से आये अंकित आठिया एवं उनके दल द्वारा बधाई व नौरता लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर हरदा शहर की बालिका कु. नित्या त्यागी ने भी देशभक्तिपूर्ण गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गेहलोत, कलेक्टर आदित्य सिंह, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुमार शानु देवडिय़ा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार सहित विभिन्न अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

कार्यक्रम में आये कलाकारों का अधिकारियों ने माल्यार्पण कर सम्मान किया और उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इससे पूर्व अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

What do you think?