Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 27°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : उपार्जन से पूर्व किसानों की ई केवायसी व आधार लिंकिंग कार्य पहले से ही करें पूर्ण

2 min read
E-KYC of farmers before procurement
Text Size:

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने मंगलवार शाम को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित बैठक में गेहूं उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान सोयाबीन एवं धान उपार्जन की अब तक की प्रगति के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी ली। बैठक में कृषि, सहकारिता, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ नागरिक आपूर्ति निगम और कृषि उपज मंडी के अधिकारी व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुमार शानु देवडय़िा भी मौजूद थे। बैठक में जिले के सभी एसडीएम व तहसीलदार वर्चुअली जुड़े।

बैठक में कलेक्टर सिंह ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि ब्लॉक लेबल पर समितियों के साथ बैठक कर शासकीय व निजी वेयरहाउसो की जानकारी भेजें। बैठक में बताया गया कि सभी शासकीय उपार्जन केन्द्र 1 मार्च से प्रारम्भ कर दिये जायेंगे। उन्होने निर्देशित किया कि सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में फसलों के पंजीयन व सत्यापन पर ध्यान दें।

उन्होने निर्देश दिये कि सभी एसडीएम मंडी में बैठक लेकर हम्मांलों व अन्य व्यवस्था के संबंध में चर्चा कर लें। बैठक में बताया गया कि नरवाई प्रबन्धन हेतु जिले के 100 गावों को चिन्हित किया गया है, इनमें खिरकिया के 20 तथा हरदा व टिमरनी विकासखण्ड के 40-40 गांव सम्मिलित है। इन ग्रामों में नोडल अधिकारी नियुक्त कर कस्टम हायरिंग सेंटर्स के माध्यम नरवाई प्रबन्धन हेतु सहायक उपकरणों का प्रचार-प्रसार करेंगे।

कलेक्टर सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि उपार्जन से पूर्व किसानों की ई केवायसी व आधार लिंकिंग कार्य पहले से ही पूर्ण कर लें ताकि फसल उपार्जन के भुगतान में किसी प्रकार की समस्या न हो।

What do you think?