Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : चिन्हित 6 गांवों में आयुष विभाग ने डेंगू व मलेरिया की दवा नि:शुल्क वितरित की

2 min read
Ayush department distributed dengue and malaria medicines free of cost in 6 identified villages
Text Size:

Harda News : जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि मलेरिया विभाग के अनुसार ग्राम सारसूद में डेंगू के मामले पाए गए है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ आयुष विभाग के कर्मचारियों द्वारा घर घर जाकर डेंगू से बचाव के लिये होम्योपैथिक औषधि युपेटोरियम पर्फ का वितरण किया गया। डॉ. वर्मा ने बताया कि डेंगू से बचाव हेतु होम्योपैथिक औषधि जिला चिकित्सालय में स्थित आयुष अस्पताल से प्राप्त की जा सकती है।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. वर्मा ने बताया कि बारिश के मौसम में बड़ते वर्षा जनित रोगों की रोकथाम के लिए मलेरिया से बचाव हेतु आयुष मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत चिन्हित 6 गांवों बोरपानी, दिदम्दा, धनपाड़ा, नौसर, खेडा व विक्रमपुर खुर्द में होम्योपैथी औषधि मलेरिया आफ 200 का वितरण प्रारंभ किया गया।

उन्होने बताया कि मलेरिया विभाग द्वारा चिन्हित इन 6 गांवों में मलेरिया की रोकथाम के लिए होम्योपैथी औषधी मलेरिया आफ-200 का वितरण आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के समन्वय से आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता के माध्यम से घर-घर जाकर किया जा रहा है। डॉ. वर्मा ने बताया कि जिले में जिला चिकित्सालय में स्थित आयुष अस्पताल से भी यह दवा प्राप्त की जा सकती है।

What do you think?