Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

1 min read
Awareness program on solid waste management conducted
Text Size:

Harda news : मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती तृप्ति शर्मा के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान केन्द्रित करते हुए ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद, हरदा के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, राजेश कुमार यादव ने बताया कि ठोस अपशिष्ट पदार्थों का प्रबंधन हमारे पर्यावरण, समाज और भविष्य की पीढिय़ों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। बड़ते शहरीकरण और बदलती जीवन शैली ने आधुनिक समाज के सम्मुख घरेलू और औद्योगिक स्तर पर उत्पन्न होने वाले अपशिष्ट के उचित प्रबंधन की गंभीर चुनौती प्रस्तुत की है। इस दौरान न्यायाधीश यादव ने पर्यावरण संरक्षण संबंधी कानून एवं ठोस अपशिष्ट पदार्थ प्रबंधन नियम 2016 के महत्वपूर्ण प्रावधानों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अपर्णा लोधी ने बताया कि ठोस कचरा हमारे घरों, उद्योगों, और कृषि गतिविधियों से उत्पन्न होता है। इसका सही तरीके से निपटान न होने पर यह पर्यावरण प्रदूषण, भूमि दुष्प्रभाव, और जल संसाधनों के दूषित होने का कारण बन सकता है।

What do you think?