Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : तेज हवा चलते समय मक्का व गेहूँ की फसल में सिंचाई करने से बचें

2 min read
Maize and wheat crops during strong winds
Text Size:

Harda News : उप संचालक कृषि संजय यादव ने विकासखंड टिमरनी के कई ग्रामो के किसानों के खेतों में मक्का, गेहूं, चना फसल का अवलोकन किया। इस दौरान ग्राम दूधकच्छ, सुहागपुर, मनियाखेड़ी, छिदगांव तमोली व पानतलाई गांव के किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया। ग्राम पानतलाई के नरेंद्र छापरे, जयनारायण पटेल, सुरेंद्र सिंह राजपूत, संतोष गुर्जर, बालकदास बाके, आशीष गुर्जर एवं अन्य किसानो के खेतों का दौरा कर डॉ श्रीचंद जाट, बीटीएम टिमरनी एवं अनिल मलगया ने किसान भाइयों को विभिन्न समसामयिक फसलों के बारे में जानकारी प्रदान की।

मक्का फसल मे तेज हवा चलने पर सिंचाई नहीं करने की सलाह देते हुए किसान भाइयों को बताया कि तेज हवा के दौरान सिंचाई करने से मक्का फसल आड़ी होकर गिर सकती है, जिससे किसान को नुकसान हो सकता है। चना के खेतों में अभी फूल एवं फली बन रही है। उन्होने सलाह दी है कि किसान भाई खेत में सतत निगरानी रखें एवं जरूरत हो तभी कीटनाशक एवं रोगनाशक का प्रयोग करें।

गेहूं की फसल में अब बाली निकलने का समय आ गया है। किसान भाई अपने खेतों पर जाकर देखें तथा आवश्यक होने पर सिंचाई करें, तेज हवा में सिंचाई करने से बचे, जड़ क्षेत्र में अधिक नमी होने से गेहूं की फसल गिरने की आशंका रहती है। उन्होने किसान भाईयों को सलाह दी कि तेज हवा चलते समय मक्का एवं गेहूं की फसल में सिंचाई करने से बचे।

What do you think?