Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : राजमार्गों से गौवंश को हटाने की जाए व्यवस्था

2 min read
Arrangements should be made to remove cattle from highways
Text Size:

Harda News : प्रदेश की मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा ने भोपाल से आयोजित वीडियो कान्फ्रेंस में प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर्स को निर्देश दिये कि राष्ट्रीय राजमार्ग व राज्य राजमार्ग पर विचरण करने वाले गौवंश को मार्ग से हटाने की व्यवस्था की जाए। उन्होने कहा कि इन गौवंश के कारण अक्सर सडक़ दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिनसे जनहानि के साथ-साथ पशुहानि होती है। उन्होने इसके लिये नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों के माध्यम से कर्मचारी तैनात कर मार्गों से पशुओं को हटाने की कार्यवाही के लिये निर्देश दिये। कलेक्ट्रेट के एनआईसी वी.सी. रूम में कलेक्टर आदित्य सिंह, अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

मुख्य सचिव श्रीमती राणा ने वीडियो कान्फ्रेंस में राजस्व महा अभियान के तहत जिलेवार प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होने सभी कलेक्टर्स को राजस्व महा अभियान के तहत नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, नक्शा बटांकन, नक्शा तरमीम की कार्यवाही की गति बढ़ाने के लिये कहा। उन्होने कहा कि पशुओं को सडक़ से हटाने के लिये पशु पालकों को जागरूक व प्रेरित करने के लिये समाज सेवी संगठनों और जनप्रतिनिधियों की भी मदद ली जाए।

श्रीमती राणा ने वीडियो कान्फ्रेंस में निर्देश दिये कि रोजगार गारंटी योजना के तहत निर्मित की जा रही गौशालाओं को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। इन गौशालाओं का उपयोग सडक़ों से हटाए गये गौवंश को रखने के लिये किया जा सकता है। उन्होने इस दौरान सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिये कि वर्षा के इस मौसम में प्राकृतिक आपदा से क्षति के मामलों में पीढि़त परिवार को राजस्व पुस्तक परिपत्र के तहत त्वरित राहत दिलाई जाए। उन्होने इस दौरान आधार अपडेशन कार्य की भी समीक्षा की।

What do you think?