Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 27°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : ड्रोन पायलट प्रशिक्षण के लिये करें आवेदन प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर चयन

1 min read
Apply for drone pilot training
Text Size:

आवेदक को ड्रोन पायलट स्माल केटेगरी में प्रशिक्षण के लिये राशि रूपये 17,700 का डिमांड ड्राफ्ट सहायक कृषि यंत्री इंदौर के नाम पर कृषि यंत्री कार्यालय इंदौर मे जमा करना होगा।

Harda News : उप संचालक कृषि संजय यादव ने बताया कि किसान ‘ड्रोन पायलट’ के प्रशिक्षण कार्यक्रम कौशल विकास विभाग इंदौर द्वारा निर्धारित किया गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम बैच 25 नवम्बर से प्रारम्भ हो रहा है। उन्होने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों का चयन प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर किया जावेगा। आवेदन करने हेतु इच्छुक व्यक्ति कार्यालय कृषि यंत्री इंदौर में दस्तावेज सत्यापन एवं डिमांड ड्राफ्ट जमा करने की कार्यवाही करें। आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवी पास निर्धारित है।

आवेदक की आयु 18 वर्ष से 65 वर्ष तक होनी चाहिये। आवेदक को ड्रोन पायलट स्माल केटेगरी में प्रशिक्षण के लिये राशि रूपये 17,700 का डिमांड ड्राफ्ट सहायक कृषि यंत्री इंदौर के नाम पर कृषि यंत्री कार्यालय इंदौर मे जमा करना होगा। आवेदक को स्वयं का मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए प्रभारी सहायक कृषि यंत्री शोभित थावरे से मोबाइल नंबर पर 7047574003 पर संपर्क किया जा सकता है।

What do you think?