Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : शासकीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों के लिए आवेदन आमंत्रित

2 min read
Text Size:

Harda news : शासकीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य के लिए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था की जानी है। इसके लिए इच्छुक नए आवेदकों को जीएफएमएस पोर्टल पर नवीन पंजीयन करना आवश्यक है। नवीन पंजीयन के लिए आवेदक को लिंक https://www.gfms.mp.gov.in के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। पंजीयन में आधार ई-केवाईसी करना आवश्यक है। आवेदक शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता की जानकारी दर्ज कर परीक्षण कर अपडेट करें।

म.प्र. शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 या उसके उपरांत उत्तीर्ण की जानकारी दर्ज कर अपडेट करें। पंजीकरण में दर्ज समस्त योग्यताओं की मूल अंकसूची लेकर संकुल प्राचार्य से आवेदन को ऑनलाइन सत्यापन करायें। संकुल प्राचार्य द्वारा पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन के बाद स्कोर कार्ड जनरेट होगा। लोक शिक्षण संचालनालय ने जानकारी दी कि पूर्व से पंजीकृत आवेदकों को पुन: पंजीयन करने की आवश्यकता नहीं है। पूर्व से पंजीकृत आवेदक नवीन शैक्षणिक एवं व्यवसायिक योग्यता दर्ज करने के लिए प्रोफाईल अनलॉक करें, इसके बाद नवीन शैक्षणिक अथवा व्यवसायिक योग्यता की जानकारी अपडेट या संशोधन करें।

आवेदकों को योग्यताओं के अपडेशन अथवा संशोधन करने के बाद संकुल प्राचार्य से ऑनलाईन सत्यापन कराना होगा। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा संकुल प्राचार्यों को आवेदको द्वारा आवेदन में दर्ज सभी योग्यताओं का मूल दस्तावेजों से मिलान कर जानकारी सत्य पाये जाने पर पोर्टल से ऑनलाइन सत्यापन का कार्य करने एवं आवेदन सत्यापन के उपरांत आवेदक को प्रिंट निकालकर देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आवेदन में दर्ज किये गये दस्तावेजों की छायाप्रतियों को अभिलेख में संधारित करने के लिए कहा गया है।

What do you think?