Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda news : मृत व्यक्ति की पहचान व परिजनों की तलाश हेतु ईनामी उद्घोषणा

1 min read
Reward announcement for identification of the dead person and search for relatives
Text Size:

Harda news : पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने थाना कोतवाली हरदा अंतर्गत मर्ग क्रमांक 39/2024 में अज्ञात मृत व्यक्ति की पहचान एवं परिजनों की तलाश के लिये 10 हजार रूपये के ईनाम की उद्घोषणा की है। उन्होने बताया कि थाना कोतवाली हरदा अंतर्गत 4 अगस्त को डगावानीमा फाटे के पास हाइवे किनारे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है, जो कुछ दिन पुरानी लग रही है। मृत व्यक्ति की उम्र 25-40 वर्ष के बीच लग रही है तथा मृत व्यक्ति लाइट ब्लू रंग की जींस व मेहरून रंग की टी शर्ट पहना हुआ है।

मृत व्यक्ति के हाथ पर ‘‘सतीश’’ गुदा हुआ है। पुलिस अधीक्षक चौकसे ने बताया कि जो कोई व्यक्ति इस अज्ञात मृत व्यक्ति की पहचान करेगा या करवाएगा या ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर अज्ञात मृत व्यक्ति की पहचान संभव हो सके, ऐसे सूचनाकर्ता को ईनाम की राशि से पुरूस्कृत किया जाएगा। यदि सूचनाकर्ता चाहेगा तो उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक, जिला हरदा का मान्य होगा।

What do you think?