Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : पशुपालक अपने पशुओं को तेज गर्मी व सीधी धूप से बचाएं

2 min read
Animal farmers should protect their animals from extreme heat and direct sunlight.
Text Size:

Harda news : उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. एस.के. त्रिपाठी ने पशु पालकों को सलाह दी है कि अपने पशुओं को दोपहर के समय सीधी धूप से बचाएं, उन्हें बाहर चराने न ले जाएं। मालवाहक या यातायात हेतु दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक पशुओं का उपयोग न करें। हमेशा पशुओं को बांधने के लिए छायादार और हवादार स्थान का ही चयन करें। पशुओं के पास पीने का पर्याप्त स्वच्छ एवं ठंडा पानी हमेशा रखें। पशुओं को हरा चारा खिलाएं। पशुओं में गर्मी के लक्षणों की निगरानी करें।

पशुओं में गर्मी की थकावट या हीटस्ट्रोक के लक्षणों के प्रति सतर्क रहें, जिनमें अत्यधिक हांफना, सुस्ती, लार टपकना शामिल है। यदि पशुओं में असमान्य लक्षण नजर आते हैं, तो तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सक या पशु चिकित्सालय से संपर्क करें।

उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. त्रिपाठी ने पशु पालकों को सलाह दी है कि यदि संभव हो तो डेयरी शेड या पशु शेड में दिन के समय कूलर एवं पंखे आदि का इस्तेमाल करें। पशुओं को संतुलित आहार दें। भूसा गीला कर एवं नमक मिलकर खिलाएं। अधिक गर्मी की स्थिति में पशुओं के शरीर पर पानी का छिडक़ाव करें एवं शेड के बाहर पानी से गीले जूट के बोरे लटकाएं।

उल्लेखनीय है कि पीसीए अधिनियम, 1960 की धारा 3 के तहत, किसी जानवर का प्रभार रखने वाले व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह उसकी भलाई सुनिश्चित करने और अनावश्यक दर्द या पीड़ा को रोकने के लिए सभी उचित उपाय करें।

What do you think?