Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : पशुपालक ‘‘पशुधन बीमा योजना’’ तहत अपने पशुओं का बीमा कराएं

2 min read
Livestock Insurance Scheme for Livestock Farmers
Text Size:

Harda News :  भारत सरकार, पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा पशु पालकों को किसी कारणवश पशु मृत्यु से होने वाले वित्तीय नुकसान से सुरक्षा प्रदान करने के लिये राष्ट्रीय पशुधन मिशन अंतर्गत पशुधन बीमा योजना के तहत 2024-25 के लिये पालतू दुधारू पशुओं का बीमा किया जाएगा। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एस.के. त्रिपाठी ने बताया कि जिले में आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी के माध्यम से पालतू दुधारू पशुओं का बीमा किया जायेगा। योजना के अंतर्गत प्रति परिवार 1 हितग्राही के अधिकतम 10 पशुओं का बीमा प्रीमियम अनुदान पर किया जा सकता है। जिला स्तर पर यह कार्य पशुपालन विभाग के समन्वय से बीमा कंपनी द्वारा किया जायेगा।

उप संचालक डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि पशुओं का बीमा 1 वर्ष, 2 वर्ष या 3 वर्ष के लिये किया जा सकता है। उन्होने बताया कि 1 वर्ष के लिये बीमा प्रीमियम दर 3.72 प्रतिशत, 2 वर्ष के लिये 7.35 प्रतिशत एवं 3 वर्ष के लिये 9.00 प्रतिषत होगी। कुल बीमा प्रीमियम पर सभी वर्गाें के लिये 85 प्रतिशत अनुदान होगा एवं शेष को 15 प्रतिशत राशि हितग्राही अंश के रूप में पशुपालक द्वारा बीमा कंपनी को भुगतान की जावेगी। पशु चिकित्सक द्वारा बीमा कंपनी के प्रतिनिधि के सहयोग से बीमा करते समय पशु की पहचान के लिये पशु के कान में यूनिक आईडेंटीफिकेशन नंबर वाला ईयर टैग लगाया जायेगा तथा पशु स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा। यह कार्य बीमा कंपनी के मोबाइल ऐप से किया जायेगा। दुर्घटना से पशु मृत्यु को छोड अन्य प्रकरणों में बीमा दिनांक से 21 दिवस पश्चात् पशु मृत्यु के दावे मान्य होंगें।

उप संचालक डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि पशु की मृत्यु के 24 घण्टे के अंदर पशु के मृत्यु की प्रथम सूचना तथा मृत पशु की ईयर टैग के साथ फोटो हितग्राही द्वारा बीमा कंपनी के फोन नंबर 1800-2666 एवं ई-मेल  cattleintimationnlm.mp@icicilombard.com   पर देनी होगी। उपसंचालक डॉ. त्रिपाठी ने जिले के सभी पशुपालकों से भारत सरकार की पशुधन बीमा योजना अंतर्गत अपने पशुआंे का बीमा कराने के लिये अनरोध किया है, जिससे कि किसी भी विषम परिस्थिति में पषु मृत्यु के कारण आर्थिक हानि से सुरक्षा प्राप्त हो सके।

What do you think?