Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda news : सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण पर सभी अधिकारी विशेष दें ध्यान

2 min read
Redressal of complaints lodged in CM Helpline
Text Size:

Harda news : कलेक्टर आदित्य सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में सभी अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में ग्रेडिंग के साथ-साथ अपनी रैंकिंग भी सुधारे। कोई भी शिकायत नॉट अटेन्डेड न रहे। उन्होने निर्देश दिये कि अधिकारीगण हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने स्तर से कार्यक्रम आयोजित करें।

कलेक्टर सिंह ने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को नल जल योजना के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौडा, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय व सुश्री रजनी वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर आदित्य सिंह ने बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिये कि सार्वजनिक स्थानों पर स्थित जर्जर भवनों पर निगरानी रखें। उन्होंने कहा कि जर्जर भवनों में अस्पताल, स्कूल व आंगनवाड़ी संचालित न हों यह सुनिश्चित करें। उन्होने मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार को निर्देश दिए कि वार्डों का भ्रमण कर जर्जर हो चुके ऐसे भवन चिन्हित कर लें, जो कि अतिवर्षा की स्थिति में गिर सकते है, ऐसे भवनों में रहने वाले परिवारों को दूसरी जगह शिफ्ट होने के लिये प्रेरित करें।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ सिसोनिया ने जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग को निर्देशित किया कि छात्रावासों के निरीक्षण के दौरान जो कमियां पाई गई है उनका निराकरण कराएं।

What do you think?