Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 18°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : रबी फसल के लिये किसानों को दी सलाह

2 min read
Advice given to farmers for Rabi crop
Text Size:

Harda News :  ग्राम केलनपुर में शनिवार को कृषि सुधार विस्तार कार्यक्रम के अतंर्गत कृषक खेत पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को रबी फसल गेहू, चना एवं मक्का की सम सामयिकी जानकारी के साथ ही कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के डॉ. मुकेश बंकोलिया, सहायक तकनीकी प्रबंधक अनिल कुमार मलगाया एवं कृषि विस्तार अधिकारी जितेन्द्र मंडलोई उपस्थित रहे।  उप संचालक कृषि विकास एवं किसान कल्याण संजय यादव ने बताया कि जिले में कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि प्रसार कार्यकर्ता द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर किसानों को समसामायिक सलाह दी गई है।

उन्होने बताया कि वर्तमान में रबी फसलों में  आगामी 2 से 3 दिवस तक वर्षा होना संभावित है, जो की फसलों के लिए अमृतरुपी है। उन्होने किसान भाइयो से अपील की है कि जहां पर सिंचाई की जा रही है, वे किसान भाई सिंचाई को रोक दें। जहाँ पर वर्षा ज्यादा हुई है, वहां पर जल निकासी की व्यवस्था करे तथा फसलो की निगरानी रखें।
उप संचालक  यादव ने किसानों को सलाह दी है कि वर्तमान में मौसम की प्रतिकूल परिस्थिति में चना फसल में उकठा रोग के लक्षण दिखाई देने पर फंफूद नाशक दवाई टेबुकोनाजॉल $ सल्फर 400 ग्राम प्रति एकड़ अथवा टेबुकोनाजॉल $ ट्राइफ्लोक्सीस्ट्रोबीन 100 मि.ली. प्रति एकड़ अथवा थायोफिनेट मिथाइल $ मेंकोजेब पूर्व मिश्रित फंफूदनाशक 250 ग्राम प्रति एकड़ दवाई का 100-125 लीटर पानी में पावर पंप द्वारा छिड़काव करें।

गेहूं फसल में जड़ माहू कीट का प्रकोप कही-कही देखने को मिल रहा है। सर्वप्रथम कीट की पहचान के लिये जो पौधे पीले पड़ रहे है, उन्हे जड़ सहित उखाड़कर सफेद कागज या सफेद गमछे पर झटक कर देखे तथा भूरे रंग के बारिक बारिक कीट चलते हुए दिखाई देने पर क्लोरो पायरी फॉस 20 प्रतिशत ई.सी. 2 लीटर बालू रेत में मिलाकर खेत में भुरकाव करें अथवा दानेदार दवाई क्लोरो पायरी फॉस, 4 से 6 किलोग्राम प्रति एकड़ भुरकाव पश्चात सिंचाई करें।

What do you think?