Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : ग्राम मसनगॉव में डेंगू नियंत्रण हेतु की कार्यवाही

2 min read
Dengue control in village Masangaon
Text Size:
Harda News :  ग्राम मसनगॉव में डेंगू नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य विभाग के दल ने बुधवार को कार्यवाही की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि मसनगांव में मच्छरों से बचाव के लिये जनसमुदाय को जागरूक किया गया। ग्रामवासियों को बताया गया कि डेंगू फैलाने वाले मच्छर साफ एवं रूके हुये पानी में पनपते हैं। मच्छरो की उत्पत्ति रोकने के लिये गमलों, कूलरों, टायरों, छत पर टंकियों व जमा कबाड़ आदि में पानी जमा न होने दें। इस दौरान सीमेंट की टंकियों एवं प्लास्टिक की टंकियों को प्रत्येक 3 दिवस में खाली कर, रगड़कर धोकर व सुखाकर दोबारा से उपयोग में लेने की समझाइश दी गई। उन्होने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा ग्रामीणों को मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का उपयोग करने, पूरी बांह के कपडे पहनने, नीम की पत्तियों का धुॅंआ करने की समझाइश भी दी गयी तथा बुखार आने पर तत्काल चिकित्सक की सलाह से उपचार लेने के लिये कहा गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिंह ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य दल एवं आशा कार्यकर्ता ने डेंगू नियंत्रण के लिये प्रभावित क्षेत्र में एडिज मच्छर का लार्वा सर्वे किया। इस दौरान ग्राम में 46 मकानों के 408 कंटेनरों का सर्वे किया गया। लार्वा सर्वे के दोरान 4 कंटेनरो में लार्वा पाया गया, जिन्हे खाली कराकर लार्वा विनष्टीकरण किया गया। उन्होने बताया कि डेंगू नियंत्रण हेतु ग्राम पंचायत के सहयोग से जमा पानी में लार्वानाशी का छिडकाव कार्य किया जा रहा है।
What do you think?