Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : अवैध उत्खनन पर कार्यवाही – सी सी टी वी कैमरों से करें रेत परिवहन की निगरानी

3 min read
Action on illegal excavation - Monitor sand transportation with CCTV cameras
Text Size:

Harda news : हरदा जिले में खनिज के अवैध परिवहन और उत्खनन रोकने के लिए कलेक्टर आदित्य सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिले में खनिज के अवैध परिवहन और उत्खनन में शामिल वाहनों को जप्त कर खनिज का अवैध परिवहन करने वाले लोगों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

खनिज का परिवहन जिन मार्गो से किया जाता रहा है वहां खनिज जांच नाका स्थापित कर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि रेत का परिवहन करने वाले वाहनों पर नजर रखी जा सके और रेत के अवैध उत्खनन पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जा सके। जिला खनिज अधिकारी एसडीएम, तहसीलदार व अन्य राजस्व अधिकारियों के दल बनाए गए हैं, जो अपने-अपने क्षेत्र में खनिज का अवैध परिवहन और उत्खनन रोकने के लिए नियमित रूप से कार्यवाही कर रहे हैं।

रात्रि में सुरजना, मनोहरपुरा व भमोरी का कलेक्टर सिंह व एसपी चौकसे ने दौरा कर दिये निर्देश

कलेक्टर आदित्य सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने हंडिया तहसील के ग्राम भमोरी, मनोहरपुरा और सुरजना का दौरा कर वहां नर्मदा नदी में से होने वाले रेत के अवैध उत्खनन व उसके परिवहन पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम हरदा कुमार शानु देवडिय़ा, एसडीओपी हरदा सुश्री अर्चना शर्मा, तहसीलदार हंडिया सहित खनिज विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर सिंह ने इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए की नर्मदा नदी के तट पर जिन मार्गो से रेत का परिवहन करने वाले वाहन गुजरते हैं उनकी विशेष निगरानी रखें।

सी सी टी वी कैमरों से करें रेत परिवहन की निगरानी, नदी किनारे नाली खोदकर मार्ग अवरूद्ध करें

कलेक्टर सिंह ने भ्रमण के दौरान निर्देश दिए कि रेत के परिवहन की मॉनिटरिंग के लिए जो जांच नाके बनाए गए हैं, वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं ताकि रेत के अवैध परिवहन में संलग्न वाहनों पर नजर रखी जा सके। भ्रमण के दौरान कलेक्टर सिंह ने खनिज और राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि नदियों में जहां से रेत निकालकर वाहनों से रेत का परिवहन किया जा रहा है, नदी किनारे उन मार्गों पर तत्काल गहरी व चौड़ी नाली खोद कर मार्ग को अवरूद्ध किया जाए ताकि अवैध उत्खनन से निकाली गई रेत के परिवहन पर रोक लगाई जा सके।

6 डम्पर, पोकलेन, ट्रेक्टर ट्रॉली, ट्रक जप्त किये, मिट्टी में मिलाकर 80 डम्पर रेत नष्ट की गई

पिछले दिनों कलेक्टर सिंह के निर्देश पर टिमरनी क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा अवैध रूप से उत्खनन में लगी पोकलेन मशीन और ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त किया गया था तथा रेत के अवैध परिवहन में संलग्न लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई। इससे पूर्व नर्मदा नदी के तट पर रेत के अवैध उत्खनन को रोकने के लिए 6 डम्पर व 1 ट्रक जप्त कर पुलिस थाने में रखवाये गये। खनिज विभाग द्वारा लगभग अवैध रूप से उत्खनन की गई लगभग 80 डम्पर रेत जेसीबी के माध्यम से मिट्टी में मिलाकर नष्ट की गई। कलेक्टर सिंह ने बताया कि रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन करने वालों के विरूद्ध आगे भी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

What do you think?