Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : खिरकिया में ‘‘रेवा शक्ति अभियान’’ के संबंध में स्थानीय व्यवसाइयों व समाज सेवियों के साथ बैठक हुई सम्पन्न

2 min read
of “Reva Shakti Campaign” in Khirkia
Text Size:

Harda News : रेवा शक्ति अभियान के संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग संजय त्रिपाठी ने अनुविभागीय अधिकारी खिरकिया अशोक डेहरिया के साथ जनपद पंचायत खिरकिया कार्यालय के सभाकक्ष में स्थानीय व्यवसाइयों व समाज सेवियों की बैठक ली। एसडीएम डेहरिया ने बताया कि नगर परिषद द्वारा शहर के एक चौराहे को रेवा शक्ति चौक के रूप में विकसित करने तथा एक पार्क को रेवा शक्ति पार्क के रूप में नामांकित करने पर विचार किया जा रहा है।

खिरकिया के प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने सिर्फ बेटी वाले कीर्ति कार्ड धारक परिवारों के बच्चों की फीस में 10 प्रतिशत डिस्काउंट देने की सहमति दी है। खिरकिया के खाद बीज विक्रेता संगठन द्वारा खाद बीज विक्रय के दौरान डॉटर्स क्लब के सदस्यों को डिस्काउंट देने का निर्णय लिया गया है।

जिले में घटते लिंगानुपात को बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत ‘‘रेवा शक्ति’’ कार्यक्रम प्रारम्भ किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत सिर्फ एक या दो बेटियों वाले परिवारों को शामिल करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। रेवा शक्ति अभियान के तहत बेटी वाले परिवारों को शामिल करते हुए ‘‘हरदा डॉटर्स क्लब’’ बनाया जाएगा।

सिर्फ बेटी वाले परिवारों के सदस्यों को ‘‘कीर्ति कार्ड’’ जारी किये जायेंगे। कीर्ति कार्ड धारकों को प्रायवेट नर्सिंग होम्स में उपचार कराने, होटल व रेस्टोरेंट में खाने, प्रायवेट स्कूलों व कॉलेजों में बेटियों के एडमिशन के मामलों में डिस्काउंट की सुविधा दिलाई जाएगी।

What do you think?