Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : 95079 लाडली बहनों के खाते में 11.58 करोड़ रुपए की राशि की गई ट्रांसफर

2 min read
95079 in the account of Ladli sisters
Text Size:

Harda News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दमोह जिले के सिंग्रामपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली बहना योजना की 1.29 करोड़ हितग्राही बहनों के खातों में 1574 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की। इसी कार्यक्रम में उन्होने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 332.71 करोड़ रूपये की राशि एवं गैस रीफिल योजना की हितग्राही महिलाओं के खाते में 28 करोड़ रूपये की राशि भी अंतरित की।

हरदा में जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में आयोजित किया गया। इस दौरान सिंग्रामपुर में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया। कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास संजय त्रिपाठी सहित लाड़ली बहनें और विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
हरदा जिले की 95079 लाड़ली बहनें हुई लाभान्वित

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत सिंगल क्लिक के माध्यम से जिले की 95079 लाड़ली बहनों के खाते में आज 11.58 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई है। इनमें जनपद पंचायत हरदा की 24156, जनपद पंचायत खिरकिया की 23307, जनपद पंचायत टिमरनी की 26403, नगर पालिका परिषद हरदा की 11861, नगर परिषद खिरकिया की 3599, नगर परिषद सिराली की 2333 तथा नगर परिषद टिमरनी की 3420 बहनें शामिल हैं।

 

What do you think?