Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : हरदा जिले में रही राष्ट्रीय पर्व की धुम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

3 min read
National festival was celebrated with great joy in Harda district
Text Size:

Harda News : 76वां गणतंत्र दिवस हरदा जिले में हर्षोल्लास उत्साह के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया। जिले भर में सुबह से ही राष्ट्रीय पर्व की धुम देखी गई। जिला स्तरीय कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुआ। जिले वासियों ने उत्साह और उमंग और देश भक्ति जोश के साथ गंणतंत्र दिवस मनाया सभी ने दुकानों और चौराहो को तिरंगे झंडे लगाकर सजाया।

गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली विद्यार्थियों ने पीटी प्रदर्शन किया और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से मौजूद लोगों का मन मौह लिया जिस उमंग जोश के साथ उन्होंने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। उनके चहरे की खुशी देख लग रहा था वो अपने देश के राष्ट्रीय पर्व को लेकर कितना खुश है।

कार्यक्रम में प्रदेश के सहकारिता तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री तथा हरदा जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर झंडा वंदन किया और इस दौरान आयोजित परेड की सलामी ली। उन्होंने इस दौरान रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़े। प्रभारी मंत्री सारंग ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों और खिलाडिय़ों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किये रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों की प्रस्तुति को मिला, जबकि द्वितीय पुरस्कार द फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन स्कूल के विद्यार्थियों की प्रस्तुति को मिला तथा तृतीय पुरस्कार सेंट मेरी स्कूल के विद्यार्थियों की प्रस्तुति को मिला। इसके अलावा कार्यक्रम में सनफ्लॉवर स्कूल तथा तक्षशिला एकेडमी के विद्यार्थियों ने देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
शासकीय योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी देती झाकियां हुई प्रदर्शित

इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी देने वाली झांकियां प्रदर्शित की गई। झांकियों में प्रथम पुरस्कार कृषि विभाग की झांकी को, द्वितीय पुरस्कार स्वास्थ्य विभाग की झांकी को तथा तृतीय पुरस्कार शिक्षा विभाग की झांकी को दिया गया। कार्यक्रम में इन विभागों के अलावा वन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, उद्योग विभाग, उद्यानिकी विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग ने अपनी झांकियां प्रस्तुत की।

सीनियर में एसएएफ को व जूनियर वर्ग में कन्या स्कूल के एनसीसी दल को मिला प्रथम पुरस्कार

कार्यक्रम में आयोजित परेड में सीनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार विशेष सशस्त्र बल की टुकड़ी को, द्वितीय पुरस्कार होमगार्ड की टुकड़ी को तथा तृतीय पुरस्कार जिला पुलिस बल की टुकड़ी को दिया गया।

जबकि जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं के एनसीसी दल को, द्वितीय पुरस्कार महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बालक वर्ग के एनसीसी दल को तथा तृतीय पुरस्कार शासकीय कन्या विद्यालय के रेड क्रॉस दल की टुकड़ी को दिया गया।

What do you think?