Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग के दल ने शुक्रवार को मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण व विक्रय के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी रीतेश कुमार लाल ने बताया कि आबकारी विभाग के दल ने हरदा के बैरागड़ मोहल्ला, टंकी मोहल्ला, पीलियाखाल, ग्राम हरिपुरा, चारूवा तथा कुचबंदिया मोहल्ला खिरकिया में दबिश देकर कुल 35 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 640 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 7 प्रकरण दर्ज किये गए। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 71000 रूपये है।
Harda News : मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज







