Skip to content
ताज़ा खबर
कलेक्टर एवं एसपी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आएवृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमण
9 Nov 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : पूरे देश में 21 वी पशुधन संगणना जारी भारत सरकार के पशु गणना पोर्टल पर होगी दर्ज

1 min read
21st Livestock Census continues across the country
Text Size:

Harda News : पूरे देश में इन दिनों 21 वी पशुधन गणना करवाई जा रही है। इसी क्रम में हरदा जिले में भी पशुगणना का कार्य संचालित है। उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. एस.के. त्रिपाठी ने बताया कि पशुगणना पूरे देश में प्रत्येक पांच वर्षों में की जाती है। पशुधन गणना डिजिटल माध्यम से की जा रही है। पशु संगणना का कार्य ऐप के माध्यम से प्रत्येक ग्राम व शहरी क्षेत्र में जाकर हर घर, हर कार्यालय, हर संस्था में किया जा रहा है, ताकि पशुओं के आंकड़े को इक_ा कर सके। उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि पशु संगणना कार्य में 41 प्रगणक एवं 7 सुपरवाइजरो की ड्यूटी लगायी गयी है। यह सभी प्रगणक घर घर जाकर सभी पालतु पशुओ की जानकारी लेकर भारत सरकार के पशु गणना पोर्टल पर दर्ज कर रहे हैं। गणना कार्य ग्रामीण क्षेत्र के 499 आबाद ग्रामों एवं चार शहरी क्षेत्रों के 80 वार्डो में संचालित है। डॉ. त्रिपाठी ने सभी जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिको से अपील की है कि पशुगणना दल जब भी आपके घर जानकारी लेने आये तो उन्हें सही सही जानकारी प्रदान करें।

 

What do you think?