Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में 15 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया

3 min read
15th National Voters Day observed
Text Size:

Harda News : 15 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह ने नव मतदाताओं को फोटोयुक्त पहचान पत्र वितरित किए। इस कार्यक्रम में उन्होंने मतदाता दिवस से संबंधित निबंध प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया। इसके साथ ही सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी और बूथ लेवल अधिकारियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार का वीडियो संदेश प्रसारित किया गया। कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह ने उपस्थित मतदाताओं को मतदाता दिवस संबंधी शपथ दिलाई।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष स्थानीय अधिकारी कर्मचारियों की टीम के सहयोग से स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से लोकसभा निर्वाचन संपन्न हुआ। उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन की टीम की सराहना की। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह ने उपस्थित सभी मतदाताओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दी। पुलिस अधीक्षक चौकसे ने इस अवसर पर कहा कि मतदान दलों में नियुक्त कर्मचारियों को निष्पक्ष और पारदर्शिता रखते हुए मतदान कराना होता है जो कि एक चुनौती पूर्ण कार्य है, लेकिन कुशल प्रशिक्षण और अनुभव के आधार पर अधिकारी कर्मचारी निर्वाचन प्रक्रिया बेहतर तरीके से संपन्न कराते हैं। उन्होंने सभी को मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दी।

निबन्ध प्रतियोगिता के विजेता पुरूस्कृत

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सुश्री वीनस निमारे को, द्वितीय पुरस्कार सुश्री उज्ज्वल राजोरिया तथा तृतीय पुरस्कार सुश्री छबि चौहान को दिया गया। इसके साथ ही जिन नए मतदाताओं को फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र वितरित किए गए उनमें संजय धुर्वे, सचिन दमाड़े, श्वेता कहार, भूमिका बड़ोदिया, साहिल उमरिया, आयुष निशोद नैन्सी सेजकर, नंदिनी सेजकर और शिवानी पवार शामिल है।

ये कर्मचारी हुए सम्मानित

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती योगिता सेन, श्रीमती महिमा शर्मा, पृथ्वीराज मौर्य, शुभम खले, श्रीमती दीप्ति नामदेव, श्रीमती गायत्री बिल्लोरे, श्रीमती संगीता चंदेल, विकास राठौड़, महेश बामने, कैलाश बिलारे, रविंद्र कलमें तथा संतोष धुर्वे शामिल है। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी सागर शर्मा सहायक प्रोग्रामर, कृष्णकांत शर्मा डाटा एंट्री ऑपरेटर, राजेश राठौर, कैलाश गड़वाल, रेवा सिंह डाबर, देवेंद्र बर्मन, रामकृष्ण राजपूत, विंध्य कुमार मंडराय, सुश्री प्रीति पटेल, समीर शाह, इमरान खान और राकेश निशानियां शामिल है।

What do you think?