Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत 103 ग्राम चयनित

1 min read
Text Size:

Harda News : आदिवासी बहुल ग्रामों के समग्र विकास के लिये प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है। इस अभियान के तहत हरदा जिले के कुल 103 ग्राम चयनित किये गये है, जिनमें हरदा विकासखण्ड के 18, टिमरनी विकासखण्ड के 44 तथा खिरकिया विकासखण्ड के 41 ग्राम शामिल है। जिला संयोजक जनजातीय कल्याण विभाग डॉ. कविता आर्य ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय वर्ग के ग्रामीणों का आर्थिक स्तर सुधारना और जनजातीय बहुल ग्रामों में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षण, प्रशिक्षण, विद्युतीकरण, कनेक्टीविटी जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

इस अभियान के तहत 500 या उससे अधिक जनसंख्या वाले तथा कम से कम 50 प्रतिशत जनजातीय जनसंख्या वाले ग्रामों में विकास कार्य कराये जायेंगे। इन गांवों में कुल 18 विभागों की महत्वपूर्ण 25 योजनाएं आदर्श तरीके से लागू करने का प्रयास किया जाएगा। इन चयनित गांवों में सडक़ निर्माण, गरीबों के लिये आवास निर्माण, पेयजल सुविधा, विद्युतीकरण, छात्रावास निर्माण, पोषण वाटिका निर्माण, कौशल उन्नयन केन्द्र निर्माण, पशुपालन संबंधी विकास कार्य स्वीकृत किये जायेंगे।

What do you think?