Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

हरदा नगर पालिका के द्वारा सड़कों पर कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना की कार्रवाई की जा रही है कचरे को डस्टबिन में ही डालें

3 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार हरदा

संपादक अशफाक अली की रिपोर्ट

हरदा नगरपालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार ओर नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कॉमेडीया की नयी पहल की है हरदा नगर पालिका के 35 वार्ड में गली से लेकर सड़क तक साफ़ सफाई के लिए हर गली मोहल्ले में मोबाइल नंबर लिखकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है हरदा शहर के नागरिकों को नगर पालिका के द्वारा कचरे को डस्टबिन में ही डालने के लिए प्रेरित किया है अपने घरों के कचरे को डस्टबिन में इकट्ठा  करके  नगर पालिका के कचरा वाहन में ही डालें सड़कों पर गलियों एवं नालियों मे कचरा ना फेक कभी ऐसा करते पाए जाते हैं तो नगर पालिका द्वारा उसे व्यक्ति से जुर्माना वसूला जाएगा सूखे कचरे को अलग सुखा डस्टबिन के डब्बे में डालें गीले कचरे को गीले डस्टबिन   के डब्बे में डालें नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें नगर पालिका द्वारा शहर में लगे सीटी वी कैमरे की मदद से शहर के नागरिकों पर नजर रखिए जाएगी जो नागरिक सड़कों और वह गलियों में कचरा फेंकते हुए पकड़े गए तो उनसे जुर्माना वसूला जाएगा आज नगर पालिका के द्वारा कुछ नागरिकों को चालानी कार्रवाई की गई शहर में अधिकांश जगहों पर फल सब्जियां एवं होटल का कचरा सड़कों पर आसानी से देखने को मिल जाता है नगर पालिका को शहर में बनी अवैध कॉलोनी में में पड़े खाली प्लाटों पर भी नागरिकों के द्वारा कचरा फेंका जा रहा है  उन प्लाटों में बारिश का पानी गंदा पानी से मच्छर एवं जारी जहरीले जानवरों का खतरा बना रहता है इससे मलेरिया संस्करण होने का अधिक खतरा बना रहता है नगर पालिका अधिकारी के द्वारा उन प्लेटो को मालिकों पर नोटिस जारी कर प्लांट को बाउंड्री करने के निर्देश देना चाहिए जिन प्लाटों में गड्ढा है उसमें भर्ती करवाना चाहिए नगर की सुरक्षा की दृष्टि से यह कर अत्यंत जरूरी है रोड पर कचरा फेंकने वाले लोगों पर नगर पालिका सफाई दरोगा ने समझाइश देकर की चालानी कार्रवाई की जा रही है नगर पालिका द्वारा ,हरदा नगर के प्रत्येक वार्ड में सड़कों एवं नालियों की सफाई कराई जा रही है। नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार द्वारा वार्ड में तैनात सफाई दरोगा और उनके अधीनस्थ सफाई कर्मचारियों के माध्यम से सड़कों में नालियों की सफाई करवा रहे हैं। और प्रत्येक वार्ड प्रभारी द्वारा सफाई व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए, सफाई दरोगा किरण राठौर एवं उपेंद्र कलोसिया के द्वारा परशुराम चौराहा के पास रोड पर कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना किया गया, एवं इंडस्ट्रीज एरिया आरा मशीन के द्वारा रोड पर कचरा फेंकने पर उनका भी चलान कटा गया। नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कॉमेडीया द्वारा नगर की स्वच्छता में हरदा नगर की जनता से सहयोग की अपेक्षा करते हुए यह अपील की है कि हृदय नगर को स्वच्छ बनाना है, इसलिए फल सब्जी इत्यादि के विक्रेता व्यापारियों से एवं छोटे व्यापारियों चाय वाले आदि सभी ऐसे व्यापारी जिनके प्रतिष्ठा से यदि कचरा निकलता है तो वह डस्टबिन में डालें कचरा वाहन में डालें सड़कों पर ना फेके। कचरा सड़कों पर फेके जाने की स्थिति में नगर पालिका द्वारा नियम अनुसार जुर्माने की कार्यवाही की जावेगी।

What do you think?