Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

राहुल गांधी और खड़गे के भोपाल आगमन को लेकर हरदा कांग्रेस की रणनीति तैयार-प्रभारी रचना जैन ने ली बैठक

1 min read
Text Size:

पावनसिटी हरदा

 संवाददाता अशफाक अली 
हरदा | आगामी 24 फरवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भोपाल आगमन को लेकर आज जिला कांग्रेस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिला प्रभारी श्रीमती रचना जैन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में भोपाल दौरे को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तैयार की गई। हरदा प्रभारी श्रीमती रचना जैन एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन सांई एवं हरदा विधायक डॉ रामकिशोर दोगने नें सभी को संबोधित करते हुए कहा जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों,जनपद अध्यक्षों, जनपद सदस्य, एवं अनुषागिक संगठन के अध्यक्षों को 200 गाड़ियों के साथ दो हजार कार्यकर्ताओ से अधिक संख्या में भोपाल पहुँचने का आह्वान किया। जिला प्रभारी रचना जैन ने सभी ब्लॉक और नगर अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी।
बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन सांई, हरदा विधायक डॉ रामकिशोर दोगने,गोविंद व्यास ब्लॉक अध्यक्ष (हरदा), शंकर सिंह सोलंकी ब्लाक अध्यक्ष (खिरकिया), संजय भायरे ब्लाक अध्यक्ष (मगरधा), रामदीन पटेल ब्लाक अध्यक्ष (रहटगाँव),आशुतोष कोठारी नगर अध्यक्ष खिरकिया, रानू दशरथ पटेल जनपद अध्यक्षा खिरकिया,रजनी कलम जनपद अध्यक्षा टिमरनी,सूरज राजपूत,रविशंकर शर्मा,कैलाश पटेल,मुन्ना पटेल, इकबाल खान, सुदामा गौर, दीपक वशिष्ठ,राजेश कलम,राधेश्याम राजपूत, सुनील राजपूत, ज्ञानदास गुर्जर,ममता, दशरथ पटेल, मुकेश गुर्जर, रामस्वरूप गौर, राजेश गौर,प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

What do you think?