Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

गुरु पूर्णिमा उत्सव कार्यक्रम संपन्न

1 min read
Text Size:
  • पावनसिटी हरदा  गुरु पूर्णिमा उत्सव पर्व पर  शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में गुरुवार को गुरू पूर्णिमा उत्सव के पावन पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला पंचायत हरदा  दर्शन सिंह गहलोत, शासकीय माध्यमिक शाला हंडिया में पदस्थ शिक्षक  राजेंद्र मंडलोई एवं संस्था के प्राचार्य श्री संतोष कुमार यादव ने मां सरस्वती व वेदव्यास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष  गहलोत ने शिक्षकों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता  मंडलोई ने गुरु शिष्य परंपरा एवं गुरु के महत्व का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को गुरु के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य  यादव ने जीवन में गुरु का महत्व बताया एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
    संस्था में कार्यरत संस्कृत विषय की शिक्षिका एवं जिला संस्कृत प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती हेमलता अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के अंत में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गहलोत ने छात्र-छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरित की। छात्र छात्रों को प्रमाण पत्र पर वितरित किया गया  इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
What do you think?