Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

त्यौहारों के मद्देनजर हरदा पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील

1 min read
Text Size:

पावनसिटी हरदा
पुलिस मुख्यालय हरदा दिनांक 28.02.2026
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से हरदा पुलिस द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च शशांक (पुलिस अधीक्षक) के नेतृत्व एवं अमित कुमार मिश्रा (अति. पुलिस अधीक्षक) के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
फ्लैग मार्च कंट्रोल रूम हरदा से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख एवं संवेदनशील क्षेत्रों से होते हुए निकाला गया। मार्च नारायण टॉकीज, चांडक चौक, घंटाघर, जामा मस्जिद, जैसानी चौक, टांक चौराहा, एसबीआई तिराहा, तिवारी कोचिंग मार्ग से गुजरते हुए पुनः कंट्रोल रूम पहुंचकर संपन्न हुआ।
फ्लैग मार्च में एसडीओपी श्रीमति शालनी परस्ते अनुभाग हरदा , थाना प्रभारी कोतवाली रोशनलाल भारती एवं रक्षित निरीक्षक श्रीमति रजनी गुर्जर एवं यातायात प्रभारी उमेश ठाकुर , पुलिस बल एवं अन्य सुरक्षा बलों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस द्वारा बाजार क्षेत्रों में आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें शांति, भाईचारे एवं आपसी सद्भाव के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई। साथ ही यह भी कहा गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

What do you think?