Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

महाशिवरात्रि मेले से पूर्व अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की सख़्त कार्रवाई

2 min read
Text Size:

पावनसिटी हरदा
32 लीटर हाथ भट्टी शराब व 830 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त, 10 प्रकरण दर्ज
हरदा। आगामी महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर चारखा में आयोजित होने वाले मेले को दृष्टिगत रखते हुए आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध सघन छापामार कार्रवाई की गई।
दिनांक 07 फरवरी 2026 को कलेक्टर हरदा  सिद्धार्थ जैन के निर्देशानुसार तथा जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी  ए.एस. बघेल के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।
छापामार दल द्वारा लाल स्कूल के पास, खेडीपुरा, मसनगांव, वार्ड क्रमांक 05 खिरकिया, वार्ड क्रमांक 06 खिरकिया एवं चारूवा क्षेत्र में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान कुल 32 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 830 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर मौके पर नष्ट किया गया।
जब्त सामग्री के संबंध में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) एवं (ख) के अंतर्गत कुल 10 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए, साथ ही 02 प्रकरणों में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 89,400 रुपये बताया गया है।
इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक  संग्राम सिंह गोरे, दीपिका वाईकर, पूनम भानकर सहित आबकारी आरक्षक एवं नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

What do you think?