Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 22°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

विद्युत सबस्टेशन समय सीमा में पूर्ण निर्माणाधीन किये जाएं,खराब ट्रांसफार्मर शीघ्रता से बदले जाएं

2 min read
Text Size:

पावनसिटी हरदा
हरदा – कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होने जिले में निर्माणाधीन 33/11 केव्ही सबस्टेशन एवं 33 केव्ही फीडर का कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि घरेलू एवं व्यवसायिक विद्युत आपूर्ति निर्धारित समय सारणी अनुसार सुनिश्चित की जाए। इस दौरान विद्युत कम्पनी के महाप्रबन्धक  व्ही.के. बागड़े ने बताया कि वर्ष 2025-26 में 852 खराब ट्रांसफार्मर बदले गये। उन्होने 5 रूपये में विद्युत कनेक्शन प्रदाय करने की योजना की भी जानकारी दी।
समाधान योजना
बैठक में बताया गया कि विद्युत बकायादारों को बकाया राशि के भुगतान में राहत देने के उद्देश्य से कम्पनी द्वारा समाधान योजना लागू की गई है, जिसमें उपभोक्ता द्वारा बकाया राशि को एक मुश्त या किश्तों में भुगतान की सुविधा दी गई है। इसमें उपभोक्ताओं को सरचार्ज राशि में छूट देने का प्रावधान है। योजना के प्रथम चरण में प्रथम एवं द्वितीय माह में भुगतान करने पर 60 से 100 प्रतिशत अधिभार माफ है, जिसकी समय सीमा 31 जनवरी 2026 है। द्वितीय एवं अंतिम चरण में तीसरे एवं चतुर्थ माह में भुगतान करने पर 50 से 90 प्रतिशत अधिभार माफ होगा, जिसकी समय सीमा में 28 फरवरी 2026 है। उन्होने बताया कि जिले में समाधान योजनार्न्तगत 27099 उपभोक्ताओं से 1548.42 लाख रूपये की राशि जमा कराई जा चुकी है। इस दौरान कम्पनी के मैदानी अधिकारी मौजूद थे।

What do you think?