Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के प्रयासों से एम्स आयुष्मान योजना से रमेश पालीवाल को फेफड़े की बीमारी का मिला उपचार की सुविधा

1 min read
Text Size:

पावनसिटी हरदा
हरदा – हरदा की चौबे कॉलोनी निवासी  रमेश पालीवाल विगत एक माह से फेफड़ों की बिमारी से ग्रस्त थे। उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उचित उपचार नहीं मिल पा रहा था। स्थानीय चिकित्सकों द्वारा उनकों हरदा से बाहर बड़े अस्पताल में उपचार कराने की सलाह दी गई थी। श्री पालीवाल उपचार के लिये एम्स अस्पताल भोपाल गये परन्तु किसी कारण से उनका आयुष्मान कार्ड वहां एक्टिव नहीं हो सका। तदुपरान्त वे आयुष्मान कार्ड की सुविधा के लिये कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन से मिले। कलेक्टर  जैन ने तत्काल उनकी समस्या को हल करवाते हुए 24 घण्टे के भीतर आयुष्मान कार्ड एक्टिव करवाया। फलस्वरूप श्री पालीवाल को एम्स में आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क उपचार की सुविधा मिली।  पालीवाल की बेटी श्रीमती प्रियंका पालीवाल बताती हैं कि अब श्री पालीवाल का स्वास्थ्य ठीक है। उन्होने बताया कि एम्स में उपचार के लिये उनको कोई राशि नहीं देना पड़ी। बेटी प्रियंका अपने पिता को मिली उपचार सहायता के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन का आभार प्रकट करती हैं।

What do you think?