Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

दोगने ने झूठा वादा किया 2 साल बीत गए अपना वादा पूरा नहीं किया

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा

संपादक अशफाक अली 

मध्य प्रदेश के हरदा जिले के ग्राम बारंगा में मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री  कमल पटेल जी के निवास पर सैकड़ो की संख्या में लोगों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्ता ग्रहण की पूर्व मंत्री  पटेल ने सभी का अभिनंदन किया।
भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और संगठन की रीति-नीति से प्रभावित होकर आज गृह ग्राम बारंगा, जिला हरदा में आदिवासी कल्याण समिति जिला अध्यक्ष  विष्णुप्रसाद जी ठाकुर एवं जनपद पंचायत खिरकिया उपाध्यक्ष  मोहन सिंह जी सोलंकी के नेतृत्व में ग्राम प्रतापपुरा, कलियाखेड़ी, नीलगढ़, ड़ोमरी, नीमखेड़ा माल, बिछौला, भागपुर, नीमखेड़ा माफी, रक्तियां, सक्ट्या आदि गांवों के सैकड़ों की संख्या में लोगों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व कैबिनेट मंत्री  कमल पटेल ने सभी का भाजपा परिवार में अभिनंदन किया।
आदिवासी कल्याण समिति जिला अध्यक्ष  विष्णु प्रसाद ठाकुर एवं जनपद पंचायत खिरकिया उपाध्यक्ष  मोहन सिंह सोलंकी ने बताया कि चुनाव के समय विधायक रामकिशोर दोगने ने आदिवासी ग्रामीण आंचल के लोगों से झूठा वादा किया की आपके गांवों के रोड सड़क बनवा दूंगा लेकिन 2 साल बीत जाने के बाद भी आज तक हमारी और मुंह तक नहीं किया रोड सड़क बनवाने की बात तो दूर की।
आदिवासी कल्याण समिति जिला अध्यक्ष श्री विष्णु प्रसाद ठाकुर तथा भारतीय जनता पार्टी के जनपद उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह सोलंकी के द्वारा 75 लोगों ने भाजपा पार्टी के कुशल कार्य एवं विकास की गंगा बहने वाली भारतीय जनता पार्टी से खुश होकर कांग्रेस के सदस्यों  कृपाराम जी सरपंच डुमरी,  अमरदास जी बघेल डोंगरी,  तोताराम जी कलम,  भगवान सिंह नीलगढ़, श्री रोहित कलम तथा अन्य साथियों द्वारा कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा की सदस्यता पूर्व कृषि मंत्री कमल जी पटेल के निज निवास पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की तथा पूर्व मंत्री कमल जी पटेल से आदिवासी समाज के लोगों के द्वारा बताया गया कि हमारे गांव पहुंच मार्ग तथा जमीनों के पट्टे के लिए निवेदन किया जिस पर माननीय पूर्व कृषि मंत्री कमल जी पटेल द्वारा तत्काल पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को बुलाकर कड़ोला से भगवानपुर 15 किलोमीटर रोड तथा सोमगाँव से रक्तिया 7 किलोमीटर रोड, 5 किलो डोंगरी 3 किलोमीटर रोड इटारसी से डोमरी, 4 किलोमीटर रोड, अधिकारियों को बताया गया लिखित दिया गया सभी रहवासियों के पट्टे और जमीनों को पट्टे देने का किया इस पर खुश होकर आदिवासियों ने बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

What do you think?